प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मंडल में रहा औरैया प्रथम स्थान पर
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संपादक-आदित्य शर्मा
औरैया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह योजना में अच्छा कार्य करने वाले जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें जिले में अयाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिबियापुर ने द्वितीय स्थान और ब्लाक सहार ने तृतीय स्थान पर रहा। सीएमओ डॉ. एके राय ने बताया कि 2 से 10 दिसंबर 2019 तक जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह योजना का आयोजन किया गया था। इसमें जिले को राज्य में 20वां व मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। प्रथम स्थान पर अयाना ब्लॉक रहा। इसमें अयाना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देव नारायण कटियार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दिबियापुर के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव व तृतीय स्थान पर रहे सहार के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया।
सीएमओ ने सभी ब्लाकों के चिकित्सक अधीक्षकों को निर्देश दिए की भविष्य में भी इस योजना में लाभार्थियों का अधिक से अधिक पंजीकरण किया जाए। लाभार्थियों को सौ फीसदी लाभ प्रदान किया जाए। अच्छा प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों अधीक्षकों, बीपीएम, बीसीपीएम, डाटा इंट्री आपरेटरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शशिबाला सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. शुधांशु दीक्षित डॉ. शिशिर पुरी , डॉ. विमल कुमार, डीपीएम अनीस अहमद अंसारी, डीसीपीएम डॉ. अजय पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला कार्यक्रम समंवयक डॉ. असमा नाज ने सभी को धन्यवाद दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know