*बेला में जाहरवीर गोगा जी महाराज की कथा का हुआ भव्य आयोजन*
■ *रात भर चला भजन,कीर्तन व पूजन अनुष्ठान का कार्यक्रम, उमड़े श्रद्धालु*
बेला
ग्राम बेला में अनुयायियों ने जाहरवीर गोगा जी की कथा का भव्य आयोजन किया, जिसमें दूर-दूर से आए अनुयायियों ने भाग लिया।।
ग्राम बेला में संतोष कुमार राजौरे के आवास पर जाहरवीर गोगा जी कथा का विशाल आयोजन हुआ, जिसमें राजीव शास्त्री ने गोगा जी महाराज की जन्म से बलिदान होने तक की कथा सुनाई,इस मौके पर अरविंद कुमार, रामवीर, उदय, सर्वेश आदि ने अपनी मंडली के साथ रात भर गोगा जी के भजन-कीर्तन सुनाएं व झांकी सजाई, इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गोगा जी महाराज की की झांकी के समक्ष अनुष्ठान किया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर आहुतियां डालीं, कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, इस मौके पर अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, कमलेश कुमार,पतरौल, उमेश चंद्र राजौरे,महावीर कुशवाहा आदि इटावा-औरैया व ग्राम बेला के तमाम अनुयाई पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे, समाज सेवा गौ रक्षा और समाज में सद्भावना की मिसाल के रूप में जाने जाते जाहरवीर गोगा जी गुरु गोरखनाथ के अत्यंत प्रिय शिष्य थे,वे राजस्थान के लोक देवता तथा चौहान राजपूत शासक जेवर सिंह के बेटे थे, उनका जन्म 11वीं शताब्दी में हुआ था, वह महान योद्धा थे, बताया जाता है कि जाहरवीर गोगा जी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के लिए जाते महमूद गजनी से भीषण युद्ध किया था और प्राणांत तक साहसपूर्वक लड़े, उनकी स्मृति में हनुमानगढ़ राजस्थान के गोगामेडी में अत्यंत भव्य मंदिर बनाया गया, जहां पूरे देश से उनके अनुयाई जाते हैं, तथा श्रद्धापूर्वक नमन कर मन्नतें मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर उनकी कथाओं का आयोजन करते हैं, इसी के तहत ग्राम बेला में गोगा जी महाराज की कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know