बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुरा में पुश्तैनी मकान की दीवाल तोडने व उस पर निर्माण कार्य कराने को लेकर शिकायती पत्र दिया गया है। आरोप लगाया कि विरोध जताने पर विपक्षी गाली गलौज के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते है। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
केातवाली क्षेत्र के भगवानपुरा गांव निवासी राजीव कुमार पुत्र गणेश बाबू ने एक दर्ज ने से अधिक गा्रमीणों के साथ पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह कई वर्षों सं पुश्तैनी मकान में रह रहा है। विपक्षीगणों उनकी मकान की दीवाल तोड दी है और विरोध जताने पर गाली गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाते है। बताया कि उनके द्वारा निर्माण कार्य कराये जाने पर गाली गलौज व दबंगई देने के साथ हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देते है। विपक्षीगणों की बेजा हरकतों से वह भयभीत है विपक्षीगण मकान बेचकर चले जाने की धमकी देते हैं। पीडित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know