बिधूना मोल भाव कर बालू डलवाने और पैसे न देकर कार में जबरन बैठाकर मारपीट कर भगा देने को लेकर पीडित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांचकर कार्यवाही की जायेगी।
जनपद जालौन निवासी मुकेश पुत्र वीर सिंह ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि वह ट्रक चालक है रविवार को सुबह अछल्दा रोड पर एक दूकान पर मोलभाव कर ट्रक में लदी बालू को उतरवा लिया। जब उसके द्वारा बालू के पैसे देने को कहा तो उसके साथ मारपीट की। कहा कि उसके कंडक्टर को उन लोगों द्वारा गाडी में जबरन बैठा लिया गया और किशनी में एक गांव के समीप मारपीट कर भगा दिया गया। पीडित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीडित को मामले में जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know