पति ने आधा दर्जन लोगों पर पत्नी को जबरन ले जाने का लगाया आरोप
पुलिस जांच पडताल में जुटी
बिधूना । पति ने पत्नी को जबरन अपनी गाडी में ले जाने का आरोप लगाते एक नामजद समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि तहरीर मिली है मामले में जांच पडताल की जा रही है कार्यवाही की जायेगी।
जनपद इटावा थाना ऊसराहार के ग्राम पटियायत निवासी साकिर अली पुत्र समशुददीन ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वह गाजियाबाद से ट्रेन द्वारा दिबियापुर उतरकर टेम्पो द्वारा अपनी पत्नी व बच्चे के साथ अपनी ससुराल रूरूकला जा रहा था। ग्राम चन्दैया के समीप टेम्पो से उतरकर वह पैदल जा रहा था तभी आधा दर्जन लोग उसकी पत्नी को जबरदस्ती कार में डालकर ले गये। बताया कि विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know