बिधूना ब्लाक सभागार में तहसील क्षेत्र के पंचायत सहायकों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर बीडीओ व सहायक विकास अधिकारी ने भी सभी पंचायत सहायकों को शासन द्वारा चलाई जा रहीं विधवा, वृद्वावस्था, विकलांग समेत अन्य योजनाओं को घर घर पहुंचाने के निर्देश दिये कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं से कोई पात्र वंचित न रहे।
ग्राम पंचायतों को और अधिक सुदृढ बनाने और ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिलाने के उददेश्य से ग्राम पंचायतों में पंचायतसहायकों को नियुक्ति की गई। शुक्रवार को ब्लाक सभागार बिधूना में पंचायत सहायकों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें सौपे गये कार्यों के प्रति सचेत किया गया। इस मौके खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र बाबू यादव ने कहा कि शासन द्वारा ब्लाक स्तर से विधवा, दिव्यांग, वृद्वावस्था आदि योजनाओं सहित शासन द्वारा प्रदत्त जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी प्रवीन राजपूत ने भी सभी पंचायत सहायकों को शासन द्वारा सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करने को कहा कि किसी भी दशा ग्राम पंचायतों के पात्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचति न रहे। उन्होने पंचायत सहायकों को योजनाओं को घर घर पहुंचाने के निर्देश दिये। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी राजपाल सिंह, प्रफुल्ल कुमार वर्मा, शशिकान्त मिश्रा, परवेज अहमद व सपना राजपूत, राजप्रताप सिंह पाल, प्रखर, संतोषी राजपूत, शिखा, प्रियल शुक्ला, सुभी कुशवाह, सौम्या राजपूत, नीरज शाक्य आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know