कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पैदल यात्रा एरवाकटरा के कई गांवों में पहुंची
बिधूना,औरैया। गत 26 जनवरी से एरवाकटरा विकासखंड से शुरू हुई कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पैदल यात्रा ने शनिवार को तीसरे दिन भी कई गांवों में पहुंच कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों रीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ केंद्र व प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का भी जमकर बखान करते हुए लोगों का भाजपा सरकार को आगामी चुनावों में उखाड़ फेंकने का भी आवाहन किया है।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पैदल यात्रा विकासखंड एरवाकटरा की न्याय पंचायत उमरैन के कुकरकाट, नगला बंधा, सुल्तानपुर, दोवा, नगला गोसाई, एरवा टिकटा, रघुनाथपुर, बेलझाली, उमरेडी व भैदपुर आदि कई गांवों में भ्रमण करने के साथ गांव में रात्रि विश्राम भी किया। इस पैदल यात्रा के दौरान गांवों में संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो जनता के हक अधिकार महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़कों पर संघर्ष कर रही है, और यही कारण है कि केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी नीतियों से ऊबी जनता कांग्रेस के साथ खुलकर सड़कों पर आ गई है। उन्होंने लोगों का आवाहन किया कि वह केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार को आगामी चुनावों में उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस का साथ दें। इस हाथ से हाथ जोड़ो पैदल यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दुबे, माधव, नवाब सिंह कठेरिया, रवि बाथम, एहसान मोहम्मद, संतोष भदौरिया, अभय दोहरे, मनोज चौबे, जितेंद्र सिंह सेंगर व नन्नू गुप्ता आदि नेताओं के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know