भाजपा मंडल अध्यक्ष के मकान दुकान में लगी आग लाखों का सामान जला
समूचा मकान भी बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त
बिधूना,औरैया। सहार कस्बे में भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान व उसमें स्थित जनसेवा केंद्र व दुकान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक सहार थाना क्षेत्र के ग्राम पंडपुर निवासी भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मौजूदा भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक दोहरे का सहार कस्बे में मकान स्थित है उसी मकान में उनका कार्यालय है और उसी में वह अपना निजी जनसेवा केंद्र भी चलाते हैं साथ ही प्रांशु नाम का एक युवक भी उसी मकान में मोबाइल की दुकान किए है। अज्ञात कारणों से बीती रात्रि मकान व दुकान में आग लग गई, जिससे प्रांशु की दुकान के लाखों रुपए के मोबाइल व उनके जनसेवा केंद्र में रखे प्रिंटर लैपटॉप एलसीडी काउंटर फर्नीचर पंखा इनवर्टर कागजात आदि जलकर खाक हो गये। इस अग्निकांड में समूचा मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गृहस्वामी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक दोहरे ने बताया है कि इस अग्निकांड में उनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know