Top News

नवविवाहिता गैस पर खाना बनाने के लिए गैस जलाते समय जली

नवविवाहिता गैस पर खाना बनाने के लिए गैस जलाते समय जली

पहले से खुली थी गैस 24 दिन उपचार के बाद हुई मौत 

बिधूना औरैया। बिधूना कस्बे में एक नवविवाहिता रसोई गैस पर खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाते समय गंभीर रूप से जल गई थी कियों कि गैस पहले होने के कारण माचिस जलते ही आग ने से अपनी चपेट में ले लिया था। वही मिनी पीजीआई में उपचार के दौरान 24 वें दिन गुरुवार को उसकी मौत हो गई है जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कस्बे के मोहल्ला पुराना बिधूना वार्ड नंबर एक निवासी लगभग 24 वर्षीय नवविवाहिता रेशम पत्नी छोटू कठेरिया 21 नवंबर 2022 को अपने घर पर जैसे ही खाना बनाने के लिए रसोई गैस खोलकर माचिस लगाने का प्रयास करने लगी वैसे ही पहले से गैस खुली होने के कारण माचिस जलते ही वह आग की लपटों से घिर गई और गंभीर रूप से जलकर घायल हो गई किसी तरह लोगों ने आग बुझाई। बाद में घायल नवविवाहिता को उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। मिनी पीजीआई सैफई में उपचार के दौरान गुरुवार को 24 वें दिन महिला की मौत हो गई है। महिला की  लगभग 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी उसका लगभग 4 वर्ष का एक बच्चा राजा बाबू भी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم