बिधूना:
इटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र के गांव मैहलई निवासी युवक को पीछे से आ रही बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम अनुराग अपने साथी
श्रीकेश के साथ क्षेत्र के गांव मढोकमीत स्थित बाला जी मंदिर से दर्शनकर वापस घर जाते समय बिधूना भरथना मार्ग पर धनवाली मोड़ के पास पीछे से रही बस ने टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।रास्ते से निकलकर राहगीरो ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया।जहां से चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know