Top News

पति पत्नी में कहासुनी पर साले ने कमरे में बंद कर जीजा को पीटा

पति पत्नी में कहासुनी पर साले ने कमरे में बंद कर जीजा को पीटा


मकान में ताला बंद कर जेवरात समेत  बहिन को मायके ले गए

बिधूना औरैया। जागूपुर गांव में पति पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद पत्नी के बुलावे पर पहुंचे साले ने अपनी मां के साथ मिलकर जीजा को कमरे में बंद कर लात घूसों से पिटाई कर घायल कर दिया और बाद में जेवरात समेटकर और मकान में ताला बंद कर अपनी बहन को लेकर चला गया। पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जागूपुर निवासी उदय प्रताप पुत्र सत्यनारायण ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी रेनू से उसकी कुछ कहासुनी हो गई थी जिस पर उसकी पत्नी ने अपने मायके में फोन कर दिया जिस पर उसका साला अजय बहादुर पुत्र सत्यनारायण व सास रामदेवी देवी आदि ससुराली जनों ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर लात घुसा से जमकर पीट कर घायल कर दिया। बाद में उसका साला व सास आदि ससुराली जन उसका जेवरात समेटकर और उसकी पत्नी को लेकर उसके मकान में ताला बंद कर चले गए। पीड़ित पति की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم