औरैया जंगली जानवरों के साथ बर्बरता
औऱया। जिले में दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है जहा आधा दर्जन कुछ लोग ने एक जंगली जानवर के साथ बर्बरता करते दिखाई दे रहे है जहा जंगली जानवर को पहले तो पकड़ा और उसको जंगलों में ले जाकर उसके टुकड़े किये और उसे मौत के घाट उतारा इसके बाद उसके पीस किए इसके बाद उसे अपना भोजन बना डाला इस सब का वीडियो भी इन्ही लोगो ने बनाया जो अब वायरल हो रहा है इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पशु एक्ट अधिनियम के तहत गम्भीर धाराओं में दो नामजाद सहित चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।औरैया जिले के अजीतमत थाना क्षेत्र के गांव ककरैया का है जहा इंसान की इंसानियत का शर्मनाक चेहरा सामने आया है जो अपनी भूख को मिटाने के लिए जंगली जानवर के साथ ऐसी बर्बरता की जिसका वीडियो भी बनाया और वायरल किया जिसके बाद अब पुलिस इन लोगो की तलाश में जुटी हुई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था जिसे जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए और बोले कि क्या अब इंसानियत मर चुकी है। वीडियो में करीब आधा दर्जन लोगों ने पहले तो एक जंगली सुअर का शिकार किया जिसके बाद उसे जंगलों में ले गए और उसके साथ ऐसी बर्बरता करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया यह लोग यहां भी नही रुके और उसके मीट को पक्का कर भोजन किया लेकिन इस बीच इन सभी घटना का वीडियो इन्ही लोगो ने बनाया औऱ उसे वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एसक्शन में दिखी जिसके बाद वीडियो में दिख रहे लोगो की पहचान की गई तो पता लगा कि यह वीडियो अजीतमत थाना क्षेत्र का है जिसके बाद एसपी चारु निगम के आदेश पर पशु एक्ट अधिनियम के तहत गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें दो लोगो के नामजद बाकी चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। वही इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें कुछ लोग एक जंगली जानवर के साथ बर्बरता कर दिखाई दे रहे है इन सभी पर लोगो की पहचान की गई और दो लोगो के नामजद व चार अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know