नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही महिला को सीओ ने बचाया
औरैया। नहर में कूदकर आत्महत्या करने जा रही महिला को भ्रमण पर निकले सीओ अजीतमल ने उसे आत्महत्या से बचाकर उसके परिजनों को बुलाकर बातचीत कर मामले में अग्रिम कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजीतमल सीओ भरत पासवान अजीतमल थाना प्रभारी राजेश कटिहार के साथ जुमा की नमाज के दृष्टिगत शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे तभी दूरभाष पर सूचना मिली कि एक लगभग 40 वर्षीय महिला प्रतिभा देवी पत्नी पवन कुमार दोहरे निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल जनपद औरैया जो पारिवारिक मतभेदों को लेकर छीतापुर रोड पर नहर में कूदकर आत्महत्या करने उद्देश्य से बैठी है जिसकी जानकारी पर सीओ अजीतमल भरत पासवान तत्काल मौके पर पहुंच गए और नहर में कूदने जा रही महिला को समझा-बुझाकर बचा लिया। बाद में सीओ द्वारा महिला के परिवारीजनों को सूचना दी गई। सीओ भरत पासवान ने बताया है कि परिवारी जनों से बातचीत कर उक्त मामले में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know