Top News

युवक की डेंगू से उपचार के दौरान हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

युवक की डेंगू से उपचार के दौरान हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम 

बिधूना औरैया। बिधूना क्षेत्र के गांव सरैया भिखरा निवासी युवक का कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में डेंगू की बीमारी का इलाज के चल रहा था इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया है कि उसके पुत्र को तकरीबन एक सप्ताह से बुखार आ रहा था जिसके चलते अस्पताल मेें भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना क्षेत्र के गांव सरैया भिखरा निवासी लगभग 19 वर्षीय सत्यम पुत्र छोटे दोहरे गांव के बाहर बिधूना रामगढ मार्ग पर गौतम नर्सरी चलाता था। बीते एक सप्ताह पूर्व अचानक तेज बुखार आने के बाद उसके परिजनों ने डेंगू की जांच कराई इसके बाद कई स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया आराम न मिलने पर शुक्रवार को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। युवक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई जिससे उसके में कोहराम मच गया। युवक दो भाइयों मे सबसे छोटा था। समाचार लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुॅच सका था। सीएचसी अधीक्षक सिद्वार्थ वर्मा ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नही है जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य टीम को भेजकर अन्य की जांच कराई जाएगी साथ ही आसपास एंटीलार्वा दवाई का भी छिड़काव भी किया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم