Top News

जीने मरने की कसम खाये प्रेमीयुगल का शव एक साथ लटकते मिलने पर मचा हड़कंप

जीने मरने की कसम खाये प्रेमीयुगल का शव एक साथ लटकते मिलने पर मचा हड़कंप

बिधूना 
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्चा निवासी युवक व किशोरी का शव ट्यूबवेल के अंदर साड़ी के फंदा बनाकर लटकते मिलने की सूचना पर गांव में हडकंप मच गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुॅची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्चा निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र शिशुपाल प्रजापति का गांव के ही सजातीय नाबालिग से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक लगते ही  बेटी की शादी करने की ठान ली। इसी बीच यह बात की जानकारी प्रेमीयुगल को हो गई। जिसके चलते युवक व नाबालग किशोरी ने देर रात घर से बिना बताए गांव के बाहर खेत पर लगे ट्यूबवेल के अंदर टिनशेड के अंदर लगी बल्ली के सहारे साडी का पल्ला फाड़कर एक दूसरे का हांथ बांध लिया। इसके बाद उसी साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार देर रात से प्रेमीयुगल घर से अचानक गायब हो गए थे।इसके बाद सुबह दोनों घर पर न मिलने पर परिजनों को शक हुआ और काफी खोजबीन की कोई पता न चल पाने के बाद।सुबह परिवार का युवक खेत पर गया तो ट्यूबवेल का ताला खुला होने पर शक होने पर खोलना चाहा लेकिन न खुल पाने पर पर युवक ने परिजनों को जानकारी दी।जानकारी मिलने पर पहुॅचे परिजनों ने लटकता शव देखा तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅची फोरेंसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य। पुलिस अधीधक चारू निगम,अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल रामसहाय पटेल समेंत अन्य पुलिस बल ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक छिबरामऊ से पाॅलीटक्निक की कोर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था जबकि नाबालिग ने इंटरमीडिएट की पढाई इसी वर्ष पूरी की थी। 

युवक के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा था हम दोनों जो कदम उठाने जा रहे है उसमें किसी की कोई गलती नहीं है।न हमारे घर वालों ने कुछ ने कुछ कहा है। दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे।अगर हमारी आत्मा की शांति चाहते हैं आप लोग हमारी लाश को अलग अलग मत करना जहां भी ले जाना साथ में लगा देना।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم