108 एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई चालक व ईएमटी हुए घायल
एक घायल को तिर्वा मेडिकल छोड़कर वापस लौट रही थी एंबुलेंस
बिधूना औरैया। बीती रात बिधूना बेला मार्ग पर 108 एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे एंबुलेंस चालक व उसमें मौजूद ईएमटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ईएमटी को उपचार के लिए मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 108 एंबुलेंस का चालक नागेश कुमार ईएमटी अमित कुमार के साथ अजीतमल के एक घायल को बीती रात तिर्वा मेडिकल कॉलेज छोड़कर वापस लौट रहे थे तभी बिधूना बेला मार्ग पर ग्राम कीरतपुर के सभी एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे एंबुलेंस का चालक व ईएमटी दोनों घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ईएमटी अमित कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर बिधूना कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया है कि घटना की जानकारी मिली थी जिस पर पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know