Top News

बिधूना कस्बा के नगर पंचायत कार्यालय के पास अनियंत्रित बाइक सवार युवक बाइक सहित नाला में गिर

बिधूना कस्बा के नगर पंचायत कार्यालय के पास अनियंत्रित बाइक सवार युवक बाइक सहित नाला में गिर गया।वहीं साथ में बैठा युवक बाइक से कूद गया।  राहगीरों ने युवक को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उत्तर प्रदेश आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया।
   रविवार को रूपपुर सहार निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र रामपाल बिधूना जरूरी सामान लेने बाइक से आए थे। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय के पास बाइक अनियंत्रित होकर युवक समेंत नाला में गिर गई। वहीं साथ में बाइक पर सवार युवक कूद गया जिससे वह बच गया। राहगीरो ने युवक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उत्तर प्रदेश आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। कोतवाल रामसहाय पटेल ने बताया कि जानकारी मिलने पर सिपाहियों को भेजा गया था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم