Top News

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस दो घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस दो घायल

ऐरवाकटरा

        ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह लगभग छह बजकर पचास मिनट पर ड्राइवर के सो जाने के कारण यात्रियों से भरी टैम्पो ट्रेवल्स पलट गई जिसमें दो यात्री घायल हो गए जिन्हें एक्सप्रेसवे 154 किलोमीटर एम्बुलेंस की मदद से तिर्वा स्तिथि मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
            विवरण के अनुसार घायल उर्मिला देवी पत्नी नरेंद्र दुबे निवासी बॉम्बे थाना एवं जनपद रायगढ़ ने बताया कि वह अट्ठारह लोग पानीपत हरियाणा समागम में आये थे जहाँ से टैम्पो ट्रैवल्स एच आर 65 डी 43459 की मदद से अयोध्या जा रहे थे रास्ते में ड्राईवर प्रदीप कुमार पुत्र राजसिंह निवासी आजाद नगर गली नम्बर 2 पानीपत हरियाणा के सो जाने से 137.8 किलोमीटर पर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई जिससे गाड़ी में बैठे यात्री घायल हो गए।
मोके पर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह पहुँचे  प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी पलटने की सूचना पर तत्काल पहुंचकर घायल उर्मिला देवी पत्नी नरेंद्र दुबे एवं वासदेव पुत्र नामालूम को उपचार के लिए एक्सप्रेसवे 154 एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने