Top News

बेला बिधूना मार्ग पर कैथावा मोड़ के पास बाइकों की हुई भिड़ंत में दो युवक घायल

बिधूना:
बेला बिधूना मार्ग पर कैथावा मोड़ के पास बाइकों की हुई भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। राहगीरो ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सक द्वारा  प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को रेफर कर दिया।
         मंगलवार की शाम  कन्नौज जनपद के उमरन निवासी ओमशिव पुत्र लक्ष्मण सिंह अपने रिश्तेदार विजय सिंह के साथ बाइक से याकूबपुर गांव में अन्य रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।तभी कैथावा मोड़ पर पीछे से आ रहे बाँधमऊ निवासी विनीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने टक्कर 
मार दी जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरो ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया।जहाँ पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ओमशिव को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफ़ई रेफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने