Top News

अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में गूँजी किलकारी

अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में गूँजी किलकारी 

अछल्दा विकास खंड क्षेत्र के कछपुरा सरमेड़ी  गांव में एक महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को गांव पंहुची एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया है।
 क्षेत्र के गांव कछपुरा सरमेढ़ी निवासी इंद्रजीत की पत्नी शीला देवी 25 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने अस्पताल जाने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई।एंबुलेंस संख्या यूपी 32 बी जी 8840 गांव पहुंची और प्रसूता  को प्रसव के लिए अस्पताल ले आते समय तेजपुर गांव के पास प्रसूता के तेज दर्द होने पर चालक विमल ने रोड़ किनारे गाड़ी रोक दी। ईएमटी जोगेंद्र कुमार व आशा प्रियांशी देवी की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। बाद में जच्चा बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया गया है जहां पर है जच्चा बच्चा स्वस्थय है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने