खनन की खबर छापने पर खनन माफियाओं ने पत्रकार को पीटा
शासन के आदेशों की उड़ रही धज्जियां बेखौफ हैं खनन माफिया
औरैया। एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को खबर छापना उस समय महंगा पड़ गया जब कस्बा दिबियापुर में बुधवार को खनन से संबंधित खबर छापने पर खनन माफियाओं ने पत्रकार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं खनन माफियाओं ने पत्रकार को जान से मारने का भी प्रयास किया। प्रदेश सरकार पत्रकारों पर हमले को लेकर कई बार अपने वक्तव्य जारी कर चुकी है। इसके बावजूद पत्रकारों के साथ आए दिन जनपद में कहीं ना कहीं अभद्रता एवं मारपीट की घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं। प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्यवाई संज्ञान में नहीं लाई जाती है , जिससे उनके हौसले बुलंद है। पत्रकार द्वारा मारपीट से संबंधित जानकारी थाना दिबियापुर पुलिस को दी गई है।
कस्बा दिबियापुर के संवाददाता ने विगत दिवस क्षेत्र में हो रही खनन से संबंधित खबर को समाचार पत्र में प्रकाशित किया था जिससे आक्रोशित होकर भू माफियाओं ने बुधवार को पत्रकार के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया इतना ही नहीं खनन माफियाओं ने पत्रकार को जान से मारने का भी प्रयास किया इस आशय की जानकारी संबंधित पत्रकार द्वारा दिबियापुर थाना पुलिस को दी गई है। अभी तक थाना पुलिस द्वारा खनन माफिया को गिरफ्तार करने की जहमत नहीं उठाई गई है। इससे प्रतीत होता है कि थाना पुलिस खनन माफिया के सामने नतमस्तक है। आपको बताते चलें कि प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों पर हमले को लेकर कई बार वक्तव्य दिए जा चुके हैं इसके बावजूद पत्रकारों के साथ मारपीट व अभद्रता करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है आए दिन जनपद में कहीं ना कहीं पत्रकारों के साथ धमकी देने से लेकर मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। इसी के चलते बेखौफ खनन माफियाओं ने कस्बा दिबियापुर में पत्रकार के साथ जानलेवा हमला करते हुए घटना को अंजाम दिया। पुलिस प्रशासन इन खनन माफियाओं पर नकेल कसना आखिर क्यों मुनासिब नहीं समझती है। पुलिस की खनन माफियाओं के साथ सांठगांठ प्रतीत होती है। पत्रकार के साथ हुई मारपीट को लेकर जनपद के पत्रकारों में जहां एक ओर खनन माफियाओं के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्याप्त है , वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सवालिया निशान लगाये जा रहे हैं। आपको बता दें की पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। विवेचना जारी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know