बिधूना।
कोतवाली क्षेत्र के गाँव हथनापुर में सरकारी हैण्डपम्प पर पानी भरने को लेकर मोहल्ले के लोगो ने महिला दम्पत्ति समेत 4 लोगो को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने घायलो को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा।
मंगलवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गाँव हथनापुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी शिवकुमार ने बताया कि मोहल्ले के नामजद लोगो द्वारा सरकारी हैण्डपम्प पर पानी भरने को लेकर गाली गलौज कर दी गई। विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने गुड्डी देवी,शिवकुमार,खुशबू, रोशन को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। पीड़िता ने बताया कि 10 दिन पूर्व भी उपरोक्त व्यक्ति मारपीट कर चुके थे।कोतवाल सुजीत वर्मा ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know