भ्रष्टाचार को समाप्त किए जाने को लेकर युवक ने बिहार से शुरू की साइकिल यात्रा
स्थान,,, औरैया
रिपोर्ट,,, बल्लू शर्मा
दिनाक,,,1/5/2022
खबरऔरैया से। बिहार निवासी एक युवक अपने प्रदेश से भ्रष्टाचार को मुक्त कराए जाने के लिए साइकिल से लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहा है। युवक ने जानकारी दी कि उसने यह यात्रा 21 अप्रैल से प्रारंभ की थी जो दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पर पहुंचकर संपन्न होगी। जहां पर वह राष्ट्रपति को अपनी पीड़ा बताएगा।बिहार निवासी युवक रमन प्रसाद चौरसिया ने शहर के खानपुर चौराहे पर जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान में बिहार में जन वितरण प्रणाली में धांधली चल रही है। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक यूनिट पर 5 किलो राशन मुहैया कराया जाता है। मगर वहां के लोग 4 किलो प्रति यूनिट के हिसाब से उन्हें राशन उपलब्ध कराते हैं। जबकि उसकी धनराशि चार रुपये प्रति किलोग्राम वसूलते हैं। आरोप लगाया कि उसने इसकी शिकायत बिहार के मुख्यमंत्री से भी की थी मगर आज तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यही नहीं रमन प्रसाद ने बताया कि वह कोरोना काल में भी साइकिल लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए गया था। मगर कोरोना काल होने के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। उसने दोबारा 21 अप्रैल से यात्रा प्रारंभ की। इस बार वह राष्ट्रपति से मिलकर अपनी पीड़ा बताएगा तथा बिहार से भ्रष्टाचार को मुक्त कराए जाने का प्रयास करेगा। साइकिल यात्रा लेकर पहुंचे रमन प्रसाद चौरसिया का खानपुर चौराहे पर व्यापारी नेता राजेश उर्फ बबलू बाजपेई के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने स्वागत किया और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know