भीषण आंधी से लाइनों पर गिरे पेड़, बत्ती गुल
रुरुगंज,औरैया। कई दिनों से बेरहम बने मौसम ने सोमवार सुबह ही करवट बदल दी। तेज आंधी के बाद आसमान में बादल छाए रहे, तेज आंधी के बाद तेज हवाए चलती रही। इस वजह से कई जगहों पर पेड़ों की चपेट में आकर बिजली तार टूट गए। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई और बत्ती भी गुल रही। आंधी के बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को ठीक कराया। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं, दिन भर बत्ती न लोगों को पानी की दिक्कत हुई।
सोमवार सुबह से ही मौसम करवट लेने लगा था। सुबह लगभग 9 बजे के आसपास तेज आंधी आई। इससे रुरुगंज क्षेत्र के रुरुखुर्द , पुरवा बरके, गुरुखुन्दा, कछपुरा , कुसमरा आदि कई जगह पेड़ टूट कर बिजली की लाइनों पर गिर गए। रुरुगंज क्षेत्र में 11 हजार लाइन पर पेड़ गिरने से फॉल्ट हो गया। इससे पूरे रुरुगंज फीटर से जुड़े गांव की बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। आंधी के बाद लाइनमैन द्वारा रुरुगंज क्षेत्र के गांव में लाइन चैक की तो कई गांव में तारों से पेड़ो को हटाया गया। और इसके बाद उन्होंने दिनभर मेहनत कर तारों से पेड़ हटाएं, लाइन को दुरुस्त करने में दिन भर कर्मचारी हलकान रहे। जेई ने बताया कि लाइट दुरुस्त करने का काम चल रहा है। देर शाम तक सभी प्रभावित गांवों की लाइन बहाल कर दी जाएगी।
गर्मी से लोगों को मिली राहत
कस्बा रुरुगंज में सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा। सुबह नौ बजे अचानक तेज आंधी चलने लगी। धूल भरी आंधी के कारण अंधेरा सा छा गया। मौसम में काफी बदलाव हुआ और लोगों को कई दिनों से चली आ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। खेतों में इस समय फसल न होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ, कुछ स्थानों पर पेड़ों से आम गिरने की खबर है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know