आंधी में पेड़ टूटने से रुरुगंज - कुदरकोट मार्ग 2 घंटे बंद रहा
रुरुगंज,औरैया। सोमवार सुबह अचानक आसमान पर काले बादल छा गए और देखते ही देखते जोर की आंधी चलने लगी। आधी में पेड़ टूटने से रुरुगंज-कुदरकोट रोड पर यातायात अवरुद्ध हो गया। करीब 2 घंटे रुरुगंज-कुदरकोट मार्ग बंद रहा। सुबह अचानक नौ बजे के आसपास अचानक काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगी। अधिकांश लोग घरों में काम कर रहे थे। कुछ लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे। पेड़ के मेन रोड पर गिरने से सुबह राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी से पेड़ काटकर रोड़ से हटाकर रास्ता चालू करवाया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know