कोतवाली क्षेत्र की चौकी बदनपुर क्षेत्र के गाॅव बेलपुर में देर रात्रि एक मकान से अज्ञात चोर ने घर में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी कर ली। शोरगुल सुनकर मौके से अज्ञात चोर भाग जाने मेे सफल रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जाॅचपड़ताल में जुटी।
शनिवार की देर रात्रि कोतवाली क्षेत्र की चौकी बदनपुर क्षेत्र के अन्र्तगत गाॅव बेलपुर निवासी मन्जू देवी पत्नी शेर सिंह ने बताया कि बीती रात्रि वह अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी तभी अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर 2000 रूपये नकदी व चाॅदी की पायल व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीडिता ने बताया कि खटपट की आवाज सुनकर जागने पर अज्ञात चोर चोरी करके मौके से भाग गया। कोतवाल सुजीत वर्मा ने बताया कि चोरी होने की सूचना मिली थी।पुलिस द्वारा मामले की जाॅचकर की जा रही हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know