Top News

कंचौसी क्रासिंग पर लगा डेढ़ घंटे जाम फंसे रहे राहगीर

कंचौसी क्रासिंग पर लगा डेढ़ घंटे जाम फंसे रहे राहगीर

कंचौसी,औरैया। औरैया रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर रविवार दोपहर बारह बजे ट्रेनों का आवागमन ज्यादा होने से वाहनों की कतार लग गई। राहगीर जाम में जूझते नजर आए,आए दिन जाम में लोगों को रोज घंटों जूझना पड़ता है। रेलवे क्रॉसिंग पर डीएफसी ट्रैक पर चार मालगाड़ी और दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर 4 यात्री ट्रेनों व एक मालगाड़ी को निकालने के लिए क्रासिंग बन्द किया गया, तो क्रासिंग बंद होने के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते राहगीरों को आए दिन जाम के झाम से जूझना पड़ता है। दोपहर डेढ़ बजे तक यही स्थिति रही। लोग डेढ़ घण्टे तक तेज धूप में जाम में परेशान होते रहे। जब फाटक खुला तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में जाम की स्थिति ज्यादा बनी रही। दोपहर डेढ़ बजे स्थिति सामान्य हो सकी। रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण के चलते आए दिन वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। भीषण जाम में रोजाना कई घंटों तक लोग परेशान होते हैं। स्टेशन अधीक्षक  विशम्भर दयाल पांडेय ने बताया ट्रेनों के आवागमन ज्यादा होने से अधिकतर क्रासिंग बन्द रहती है, जिससे डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم