Top News

किरायेदारों में दबंगों की सह पर मकान पर किया कब्जा

किरायेदारों में दबंगों की सह पर मकान पर किया कब्जा

पीड़ित महिला ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र, कब्जा नहीं हटाने पर दी धरना की चेतावनी

बिधूना,औरैया। एक महिला ने अपने मकान में रखी दो महिला किरायेदारों पर कुछ लोगों की सह पर जबरिया मकान में कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा यदि किरायेदारों से मकान खाली कराकर उसे न्याय न दिलाया गया तो वह ग्रीन महिला एकता समाज सेवा संस्थान के बैनर तले तहसील में धरना प्रदर्शन करने  को मजबूर हो जायेगी। कस्बे के पुराना बिधूना निवासी  संगीता देवी  पत्नी प्रेमचंद ने गुरुवार को ग्रीन महिला एकता समाज सेवा संस्थान उ० प्र० की महिलाओं के साथ संस्थान की अध्यक्षा अंगूरी दहाडिया , महामंत्री सरोजनी देवी , नगर अध्यक्ष रामकली, सचिव राज कुमारी,नगर उपाध्यक्ष कमला देवी, सदस्य रामसखी ,रानी देवी व शशि देवी, आदि की मौजूदगी एवं नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कब्जा नहीं हटवाये जाने पर विवश होकर धरना देने की चेतावनी दी है।
     महिला द्वारा दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है , कि उसका अरिन्द नदी के पास पुराना बिधूना में मकान है। बीते वर्षों प्रियंका दुबे के पति कृष्ण कांत की मृत्यु के बाद उसने सहानुभूति में प्रियंका  पत्नी स्वर्गीय कृष्णकांत निवासी कुर्सी को किराये पर कमरा दे दिया था, जबकि उमा देवी पत्नी जगबीर सिंह निवासी याकूबपुर को भी किराए पर कमरा दे दिया था। कहा बीते काफी दिनों से दोनों महिलाओं ने मुन्नू  सिंह यादव व उनके पुत्र उपेंद्र यादव की सह पर दोनों महिलाओं ने समूचे मकान पर कब्जा कर लिया है , और उसे मकान के अंदर घुसने भी नहीं दे रहे हैं। कहा जब उसने थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया , तो सभी ने एकराय होकर उसके साथ गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता संगीता देवी ने कहा कि दबंगों के इस आचरण से उसका परिवार पूरी तरह से भयभीत एवं असुरक्षित महसूस कर रहा है। जबकि कोतवाली पुलिस द्वारा दबंगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। पीड़िता ने कहा यदि अतिशीघ्र  किरायेदारों से उसके मकान को खाली न कराया गया , तो वह संस्थान की महिलाओं के साथ तहसील में उपजिला अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को विवश हो जाएगी। उप जिलाधिकारी लवगीत कौर ने पीडिता को मामले की जांच करा कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم