औरैया नन्हे हाथों में कलम की जगह औजार , श्रम विभाग ने चलाया अभियान
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 06-06-2022
नन्हे मासूम जिनके हाथों में पेंसिल और कॉपी किताब होनी चाहिए उनके हाथों में गाड़ियों को ठीक करने वाले रिम्स और औजारों को देखकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया यह अभियान बच्चों को बाल श्रम से मुक्ति दिलवा कर उन्हें स्कूल भेजे जाने की एक मुहिम भी थी जिससे कि हमारा आने वाला भविष्य किसी दुकान पर पंचर या मोटरसाइकिल का इंजन ना ठीक कर रहा हूं बल्कि स्कूलों में पढ़ाई करके नंबर वन का इंजीनियर या अन्य सरकारी महकमे को अपनी नौकरी से सुशोभित कर रहा हूं और जनता की सहायता दे औरैया से स्पेशल रिपोर्ट ।
यूपी के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के समीप अचानक जिला प्रशासनिक अधिकारी यानी कि नायब तहसीलदार व श्रम परिवर्तन अधिकारी के द्वारा संयुक्त छापामारी की गई छापामारी के दौरान मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकानों पर छोटे-छोटे मासूम नौनिहाल काम करते मिले जिनके हाथों में पेंसिल की जगह पर गाड़ी खोलने के रिंच व औजार थे अधिकारियों ने संयुक्त छापामारी करते हुए मौके से तीन नौनिहालों को अपने कब्जे में लिया व उनके लिखा पढ़ी करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है इस दौरान नायब तहसीलदार मासूम नौनिहालों को समझाते और प्यार से स्कूल भेजने के लिए बताते देखे नायब तहसीलदार के द्वारा मासूमों से कहा गया कि रोने की जरूरत नहीं है बच्चों स्कूल जाओ तुम्हारी पढ़ाई में निशुल्क करवा लूंगा पढ़ लिख कर के देश का भविष्य रोशन करो इस तरह समझाने बुझाने से पकड़े गए बच्चों में सांत्वना भी मिली वही श्रम प्रवर्तन अधिकारी के द्वारा बताया गया कि औचक छापेमारी के दौरान 3 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है जादू परीक्षण के बाद जांच के बाद दोषी दुकानदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की व शासन की मंशा के अनुरूप अगर कोई भी दुकानदार छोटे बच्चों से बाल श्रम करवाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी किसी भी हाल में मासूम बच्चों के हाथ में पेन कॉपी छोड़कर रिंच व औजार नहीं होने देंगे ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know