पल्सर सवार युवको ने काटी रिटायर्ड लिपिक की जेब
दिबियापुर,औरैया। जिला मुख्यालय की पास ककोर बंबा पर काली पल्सर सवार युवकों ने रिटायर्ड डाकखाना बाबू की जेब काटकर 40 हजार रुपए पार कर दिए। उक्त घटना लगभग 12 बजे दोपहर की है।
सूबेदार निवासी हरी का पुरवा निवासी है जोकि डाकखाना में लिपिक पोस्ट पर औरैया में तैनात थे। पिछले वर्ष ही रिटायर हुए थे। उनके पैतृक गांव हरी का पुरवा गांव के मकान में प्लास्टर हो रहा है, जिसके कारण वह औरैया से 40 हजार रुपए लेकर घर आ रहे थे। तभी ककोर बंबा के पास काली पल्सर सवार युवकों ने उनको जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और कहा हम आपको गांव तक छोड़ देते हैं। थोड़ी दूर चल कर गांव की सड़क के सामने उन्हें उतार दिया, और पल्सर सवार फरार हो गये। थोड़ी देर में पीड़ित को पता चला बाइक सवारों ने उनकी जेब काट के 40 हजार रुपए पार कर दिए हैं। सदमे की हालत में पीड़ित गांव पहुंचा, और उक्त घटना को बताया। घरवाले समाचार लिखे जाने तक परेशान थे। जब चौकी इंचार्ज संतोष से इस बाबत में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know