आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन घायल
फफूंद गौशाला के लिए भूसा लादने गये थे
फफूंद,औरैया। फफूंद कस्बे की गौशाला के लिए ट्रेक्टर पर भूँसा लादने गये ट्रैक्टर चालक समेत ठेका पर तैनात दो सफाई कर्मी सड़क किनारे गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
फफूंद कस्बा निवासी अरुण कुमार व मिथुन कस्बे की नगर पंचायत में ठेके पर सफाई कर्मी हैं।रविवार की शाम नगर पंचायत में ही काम करने वाले एक संविदा कर्मी ने उन्हें गांव सहदुल्लापुर जाकर गौशाला के लिए भूँसा लादने को कहा जिस पर यह लोग प्रमोद निवासी कटरा मनेपुर के साथ उसके ट्रैक्टर से गांव पहुंचे और ट्राली में भूँसा लादने लगे।तभी तेज आंधी के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गयी।जिसे देख प्रमोद,अरुण व मिथुन और उन्हें ले जाने वाला संविदा कर्मी बारिश से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बैठ गये तभी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज आवाज में आकाशीय बिजली ट्राली से कुछ दूर गिरी जिसके फैले करंट की चपेट में प्रमोद, अरुण व मिथुन झुलस गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सफाई कर्मियों के परिजन उन्हें सौ शैया अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार सक्सेना ने बताया कि कोई ज्यादा घायल नही है सभी का इलाज कराया जा रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know