औरैया 14 किलो सोने के लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर 2 इनामियाँ अपराधी को किया गिरफ्तार
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:-बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 04-05-2022
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश के परिपालन में आज औरैया पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत मुठभेड़ के दौरान 2 अपराधियो को किया गिरफ्तार , मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार बदमाशों को पैर में लगी गोली , गम्भीर हालत में पुलिस ने भेजा अस्पताल , मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे ।
यूपी के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली पुलिस ने बेला बिधूना मार्ग पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चेकिंग के दौरान सन्दिग्ध हालात में एक बाइक को रुकवाने का प्रयास किया जिसपर बाइक पर बैठे 2 लोगों ने भागने का प्रयास किया , भाग रहे बाइक सवार का पीछा जब पुलिस ने किया तब बाइक सवार में से एक अपराधी ने पीछा कर रही पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया , पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान 2 अपराधियो को गोली मारकर घायल किया , अपराधियो को घायल अवस्था मे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया ।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार दोनों घायल अपराधियो के नाम वर्शल साहू व शिवम रस्तोगी है , विगत 21 अप्रैल को महिला के साथ हुई चैन स्नेचिंग की घटना में cctv फुटेज में दोनों आरोपी साफ साफ पहचान में आये , पुलिस इनके लिए लगातार दबिश दे रही थी , इनके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था ।
घायल आरोपी वर्शल साहू एक शातिर अपराधी है जो कि 2017 में लखनऊ में थाना चौक में 14 किलो सोने जिसकी कीमत लगभग 14 करोड़ आँकी गई थी उसमें शामिल रहा था , इसके अलावा शिवम रस्तोगी के ऊपर भी लगभग 8 मामले पंजिकृत है ।
इनके खिलाफ लखनऊ में गोमती नगर थाना , विकास नगर थाना , इंदिरा नगर थाना समेत कई थानों में मामले दर्ज है । ये मूलतः लखनऊ के रहने वाले है , बिधूना में एक कंपनी में कार्यरत थे , ये कई बार जेल भी जा चुके है ।
पकड़े गए घायल आरोपियों के पास से 2 तमंचे 5 कारतूस , 1 बाइक , 2 मोबाइल , बरामद हुई , अन्य इनके आपराधिक मामले खंगाले जा रहे है ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know