ट्रैक्टर पलटा बाल- बाल बचा चालक
फफूंद,औरैया। थाना क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग पर स्थित भूसे से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गया। गलीमत यह रही की ट्रैक्टर चला रहा चालक बाल-बाल बच गया।
महिपाल सिह पुत्र गजराज सिह निवासी तेजपुर थाना अजीतमल भूसा लेने बुधवार को कंचौसी गये हुये थे। कंचौसी से भूसा लेकर दोपहर को वापस आ रहे थे। जैसे ही फफूंद दिबियापुर मार्ग पर स्थित भाग्यनगर गांव के पास में पहुंचे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गलीमत रही की टैक्टर चला रहा चालक बाल- बाल बच गया। अन्यथा बड़ी घटना भी घट सकती थी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know