Top News

घर के बाहर खड़ी बाइक चोर ने की पार

घर के बाहर खड़ी  बाइक चोर ने की पार

दिबियापुर,औरैया। औद्योगिक नगर दिबियापुर की विकास कुंज में टावर के पास विपिन दुबे की पैशन प्रो काली कलर की पिछले सप्ताह चोर ने पार कर दी। वीडियो फुटेज में चोर नवयुवक दिखाई दे रहा था , जो लाल रंग चेक की शर्ट पहने हुए था। अपने मुंह पर अंगोछा बांधने के बाद इधर- उधर देखता रहा, और धीरे से बाइक में चाबी लगाई, और स्टार्ट करके फुर्र हो गया। उक्त घटना 27 अप्रैल की दोपहर 1 बजे की है।जिसकी जानकारी 112 नंबर डायल पुलिस को दी गई , और दिबियापुर थाने की पुलिस ने घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखकर लोगों से जानकारी ली। विपिन द्विवेदी विकास कुंज में टावर के पास रहते है , और  उसकी पैशन प्रो काली कलर मोटरसाइकिल है। विकास कुंज में आए दिन चोरी की घटना होती रहती है। पहले दिन रात में पुलिस की गश्त होती थी अब फ़िलहाल में गस्त भी बंद हो गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم