Top News

थाना अयाना पर माल खाने में जमा काफी पुराना माल मुकदमाती शराब को किया गया नष्ट

थाना अयाना पर माल खाने में जमा काफी पुराना माल मुकदमाती शराब को किया गया नष्ट

औरैया। शासन की मनसा के अनुरूप थानों को अत्याधिक स्वच्छ व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना अयाना में काफी दिनो से जमा माल मुकदमाती के निस्तारण कराये जाने के संबन्ध में आज दिनांक 17 मई 2022 को मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्रनाथ यादव व थानाध्यक्ष अयाना जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में थाना अयाना के मालखाने में जमा माल मुकदमाती अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। कुल अभियोग 74 तथा कुल माल 632 लीटर शराब (छः सौ बत्तीस) व 253 पेटी पक्की शराब(3036 लीटर) अनुमानित कीमत करीब 13,20,600 रुपये को मा0 न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर निस्तारण कराते हुए थाना परिसर के जमीन मे दबवाकर नष्ट किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم