ऑटो ने कार में मारी टक्कर चार घायल

ऑटो ने कार में मारी टक्कर चार घायल

अजीतमल,औरैया। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर  अनन्तराम के पास आगे जा रही एक बैगोनोर कार में पीछे से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में ऑटो सवार आधा दर्जन सवारियों में चार लोग घायल हो गए। सभी को एम्बुलेन्स की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
   कोतवाली क्षेत्र में लोहियानगर अट्टसू निवासी गजेंद्र  गुडगांव में परिवार सहित रहकर होटल चलाता था। रविवार को अपने ऑटो द्वारा अट्टसू आ रहा था। जैसे ही उनका ऑटो अनन्तराम स्थित ओमप्रकाश चौबे डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचा वैसे ही आगे जा रहे बैगोनोर कार चालक ने अचानक ब्रेक ले लिए, जिससे पीछे आ रहे ऑटो की टक्कर हो गयी। इस हादसे में ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से दबे लोगो की चीखपुकार सुनकर राहगीरो ने वाहर निकला। ऑटो में सवार  गौरव ठाकुर पुत्र अमर सिंह ,रीता देवी पत्नी अमर सिंह ,ऑटो चालक गजेंद्र पुत्र रामौतार, अंशू पुत्र गजेंद्र घायल हो गए। इन सभी को सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से गम्भीरवस्था में रीता को सैफई रिफर किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم