बिधूना।
नगर पंचायत के लिपिक कर्मचारी पर व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर 5000 रूपये सुविधा शुल्क माॅगने का आरोप लगाया था।उक्त मामले को लेकर व्यापारी व नगर पंचायत लिपिक कर्मी कोतवाली पहुँचे थे और पुलिस से अपनी अपनी बात बताई थी।
सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार व अधिशाषी अधिकारी निशाद मधुरमय ने व्यापारियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में बैठक की इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक कर्मी पर अतिक्रमण के नाम पर 5000 रुपये रिश्वत लेने की बात पर अधिशाषी अधिकारी निशाद मधुरमय ने व्यापारियों से पूॅछतांछ करते हुये साक्ष्य मांगा।साक्ष्य न मिलने पर बैठक में व्यापारियों व नगर पंचायत के लिपिक कर्मी ने लिखित रूप से समझौता कर एक दूसरे पर कोई कार्यवाही न करने की बात कही।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know