Top News

पुर्वापट्टी में दसवां नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा 25 मई से

पुर्वापट्टी में दसवां नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा 25 मई से


बिधूना औरैया। बिधूना क्षेत्र के पुर्वा पट्टी के राम जानकी मंदिर आश्रम पर दसवां नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा 25 मई 2022 से 2 जून 2022 तक आयोजित होगी। यह जानकारी मंदिर के महंत श्री श्री 108 नारायण दास जी महाराज पुजारी सियाराम दास महाराज परीक्षित रामअवतार राजपूत व प्रधान अजीत राजपूत ने संयुक्त रुप से देते हुए बताया है कि उक्त आश्रम के महंत श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन राम किशन दास जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन धाम मथुरा के भागवताचार्य मुकेश शास्त्री प्रतिदिन पूर्वान्ह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन करेंगे। उन्होंने बताया है कि प्रतिदिन सुबह 7:00 से 9:00 तक विष्णु महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी वही रात्रि में शाम 7:00 से 11:00 तक वृंदावन धाम के कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण रासलीला का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम के समापन पर 3 जून को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा भी आयोजित होगा। आयोजक मंडल ने लोगों से श्रीमद् भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ में भाग लेने की भी अपील की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم