*ढिकियापुर गांव में सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान*
*कंचौसी,औरैया।* सहार ब्लॉक के ढिकियापुर गांव में सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बब्बी ,लखन, नंदू शर्मा, आकाश परिहार, इरशाद अली ,श्याम सिंह कुशवाहा, बलराम सिंह, नीता देवी , पुष्पा देवी , रामबेटी , सरिता आदि सड़क पर गंदा पानी एकत्र होने से मच्छर पनप रहे है जिससे संक्रमण व बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।यह मार्ग चार गांवो को जोड़ता है ,ढिकियापुर गांव मे नालिया ना होने से गांव का पानी सड़क पर एकत्रित हो रहा है,जिससे इस मार्ग से निकलने वाले लोग व स्कूली बच्चे आये दिन गिरकर घायल होते हैं, सड़क क्षतिग्रस्त से जलभराव की समस्या बनी हुई है।आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिलाधिकारी से लेकर सीएम पोर्टल तक कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का समाधान अभीतक नही हो सका है,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुनील वर्मा से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know