*औरैया के दिबियापुर का चैन लुटेरा कानपुर में जनता ने धर दबोचा और कर दी जमकर पिटाई*
*_बेखौफ लुटेरों ने दिल दहला देने वाली घटना को दिया अंजाम_*
*_सरेराह मार्केट में युवक की सोने की चेन तोड़कर भागे लुटेरे, पीछा करने पर भीड़ पर झोंके फायर_*
_मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है जहां बीते दिन बुधवार को गुजैनी जे ब्लॉक निवासी नंदकिशोर चौहान 48 गुजैनी सब्जी मंडी के-ब्लॉक स्थित अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में बैठे थे जहां दुकान पर आए दो लुटेरे उनकी सोने की चैन तोड़कर वहां से भाग गए_
_*पूछने पर पीड़ित नंदकिशोर ने बताया की* बुधवार की सुबह एक युवक उनकी दुकान पर बाइक मरम्मत कराने आया था जिसने बाइक बनने के बाद 20 रुपए उधार कर दिए थे जिन्हें वह शाम को अपने एक साथी संग मुझे दुकान में देने आया था जिस दौरान उसने मुझे 50 रुपए का नोट दिया जिसे मैं जेब से निकालकर 30 रुपए वापस कर ही रहा था की तभी उसने तमंचे की बट से मेरे सीने में हमला करते हुए मेरे गले में पड़ी सोने की 2 चैने तोड़ ली और भागने लगे जिनके भागते ही पीड़ित भी उनके पीछे शोर मचाते हुए भागा जिसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ भी लुटेरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ी भीड़ को देखकर लुटेरों ने उन पर कट्टे से दो फायर झोंक दिए लोग किसी तरह से बचे और एक को दौड़ा कर दबोच लिया और पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उसका 1 साथी मौके से भाग निकला थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया की पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम औरैया के दिबियापुर भियापुर गांव निवासी शिवम उर्फ शुभम तिवारी और साथी का नाम गुजैनी आई ब्लॉक निवासी दुर्गेश तिवारी उर्फ अश्वनी बताया है_
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know