Top News

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव तेहराजपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को नशे में धुत होकर पीटा

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव तेहराजपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को नशे में धुत होकर पीटा। इसके बाद अपने स्वजन के साथ मिलकर उसे मकान की दूसरी मंजिल पर ले गया। जहां कमरे में लगे पंखे से उसे फंदे पर लटका दिया। इसके बाद शव उतरा छप्पर पर लिटाकर सभी फरार हो गए। आस पड़ोस के लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी की। मृतका के स्वजन को पूरा मामला बताया गया। जो शाम तक गांव पहुंचे।

घटना गुरुवार अपराह्न की है। गांव तेहराजपुर निवासी अवधेश कुमार शराब पीने का आदी है। जिस बात को लेकर उसका पत्नी सरिता देवी से आए दिन झगड़ा होता है। वारदात की सुबह भी दोनों में लड़ाई हुई थी। आरोप है कि नशे में धुत अवधेश ने पहले सरिता को पीटा। इसके बाद स्वजन को साथ लेकर उसे खींचते हुए मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में ले गया। जहां साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे उसे लटका दिया। मौत होने पर शव को फंदे से नीचे उतार दरवाजे के पास छप्पर में लिटा दिया और स्वजन समेत फरार हो गया। गांव के कुछ लोगों से पुलिस को घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा पहुंचे। जहां पड़ताल की। शव का पंचनामा भरवाया। इस बीच सूचना मृतका के स्वजन को दी गई। 
मायके से पहुंचे सरिता के पिता राजकुमार पहुंचे। जो कि जनपद इटावा थाना इकदिल गांव विरारी निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सरिता की शादी दो फरवरी 2011 में अवधेश कुमार सक्सेना पुत्र देवेंद्र सिंह सक्सेना के साथ हुई थी। दामाद रोज शराब पीकर घर आता था। बेटी ने कई बार यह बात मोबाइल फोन के जरिये बतायी। उसने यह भी बताया था कि टोकने पर उसके साथ वह मारपीट करता। कई बार वह मायके बच्चों को लेकर आ जाती थी। 16 मार्च को गलती मानते हुए अवधेश बेटी को ले गया था। क्या पता था कि वह सरिता की हत्या करने के लिए ले जा रहा है। मृतका के दो बेटे आठ वर्षीय मयंक व नौ वर्षीय नितिन है। मां गायत्री देवी समेत बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल था। राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने