Top News

औरैया में डंपर और ट्रैक्टर की भिड़त में एक की मौत,और चार गंभीर रूप से घायल, जानिए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया

बेकाबू डंपर ने खड़े ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर 1 की मौत 4 घायल

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता बेला(औरैया)

बेला बिधूना मार्ग पर शनिवार की सुबह एक बेकाबू डंपर ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे एक की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ट्रैक्टर पर सवार सभी श्रमिक थे जो ग्राम सिमरा पुरवा के किसान के खेत में आलू खोदने जा रहे थे,ग्राम सिमरा पुरवा के सामने स्थित गायत्री भट्ठा के निकट सड़क के किनारे ट्रैक्टर खड़ा था तभी बेला की तरफ से पवन वेग से आते डंपर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर गहरे खड्ड में जा गिरा जिससे उस पर सवार कमलजीत पुत्र धनी राम की ठौर मौत हो गई तथा ट्रैक्टर पर सवार रिशु पुत्री महिपाल कल्लो पुत्री राम सिंह आदि गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की जानकारी पाकर बेला थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर सड़क के किनारे खड़ा था तभी पवन वेग से बेला की तरफ से आए डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर में ठोकर मार दी क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि बेला बिधूना व बेला औरैया कन्नौज मार्ग पर बेकाबू डंपर ट्रक व डग्गामार वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं इन मार्गों पर जब से सड़कें चौड़ी हुई है स्पीड ब्रेकर खत्म कर दिए गए हैं क्षेत्रीय जनता ने कई बार स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है पर कुम्भकरण की नींद में सोए संबंधित अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने