*पुस्तैनी जमीन पर किये जा रहे कब्जा*
*रुकवाये जाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने दी 25 मार्च से धरने की चेतावनी*
*औरैया।* दिबियापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कंचौसी क्षेत्र के गांव चंदपुर निवासी पीड़ित किसान ठा० देवेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व० फूल सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे गये प्रार्थना पत्र में बताया कि मै एक किता 12/ मार्च 1960 ई0 को आवंदित गाटा संख्या-292-009 डि० रसीद संख्या-14441 जिसकी चौहद्दी पूर्व में अब पंचायत घर पश्चिम मकान शिव कुमार दुबे उत्तर मकान सत्य प्रकास पुत्र राम नारायण दक्षिण सड़क पक्की स्थित ग्राम जमौली वि०ख० भाग्यनगर थाना दिबियापुर औरैया का मालिक व काबिज हूँ। उक्त जगह मेरी पुस्तैनी है पैतृक समय से मेरा कब्जा व दखल चला आ रहा है। मेरी उक्त जगह के उत्तर साइड विपक्षी का मकान है। इसलिए इनकी नियत खराब है। वह अब मेरी उक्त जगह पर जबरन कब्जा व निर्माण करने की ऐलानिया धमकी दे रहा है, जबकि प्रार्थी 1 किमी0 दूर चन्दपुर में रहता है। इस दौरान विपक्षी ने कब्जा करने की मंशा से मेरे खड़े पेड़ काटने व बेचने का प्रयास करने लगा मैंने रोका तो गाली-गलौज कर झगड़ा पर आमादा हो गया। पीड़ित ने 1 जनवरी 2022 से 16 मार्च 2022 तक उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सुनवाई न होने पर विवस होकर आगामी 25 मार्च से धरने पर अपने आवास चन्दपुर में व 14 अप्रैल से आमरण अनसन पर बैठने के लिए जिला प्रशाशन को चेतावनी दी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know