औरैया पुत्र प्राप्ति पर लगभग 350 किलोमीटर की पद यात्रा
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 05-03-2022
पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए मां पीताम्बरा देवी के द्वार तक पैदल जाने की मुराद के लिए आज यूपी के औरैया जनपद में बिधूना तहसील क्षेत्र के निवासी जिला पंचायत सदस्य अखिलेश कुमार उर्फ कल्लू यादव ने आज से अपनी मन्नत पूरी होने पर पद यात्रा शुरू की ।
मध्यप्रदेश के दतिया जिले में विराजित मां पीताम्बरा माई के द्वार बड़ा ही ऐतिहासिक सिद्ध मंदिरों में शुमार है ।
मां के मंदिर में जाने वाला कभी भी निराश नही लौटता ।
मनचाहा मुराद देने वाली सिद्ध माई पीताम्बरा देवी के द्वार पर पुत्र प्राप्ति की मनोकामना मांगने वाले औरैया से बिधूना निवासी अखिलेश यादव ने अपनी मनचाही मुराद पूरी हो जाने पर एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश तक कि दूरी लगभग 350 किलोमीटर पूरी करने के लिए आज से यात्रा शुरू की ।
इस यात्रा की शुरुआत के दौरान अखिलेश कुमार उर्फ कल्लू यादव के साथ सुनील यादव, सोनू यादव, रवि यादव, सिंटू यादव, मोनू यादव, अतुल यादव, विष्णु अग्रवाल गुरुजी, नीरज गुप्ता सुरेंद्र फौजी चुनमुन गुप्ता सर्वेश यादव, मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजीव शाक्य, भूरे यादव द्वारकाधीश, रामवीर यादव, उमेश यादव, प्रमोद यादव, अतुल यादव, दीपक, काफी लोग शामिल हुए ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know