Top News

औरैया ग्रह मंत्री अमित शाह की चुनावी जन सभा

औरैया ग्रह मंत्री अमित शाह की चुनावी जन सभा 

 स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 15-02-2022

यूपी के औरैया जनपद में इन दिनों bjp के  दिग्गजों की रैलियां लगने से चुनावी समीकरण बदलने की एक bjp की रणनीति है ।
पहले मुख्यमंत्री योगी फिर आज ग्रह मंत्री अमित शाह ने रैली की ।
आज अछल्दा ब्लाक के रामलीला मैदान में ग्रह मंत्री अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया , 
सपा बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र में bjp सरकार द्वारा किये गए कार्यो समेत योगी सरकार द्वारा कोरोना काल मे मुफ्त राशन देने तक और सुरक्षा सम्बंधित मुद्दों पर बबुआ और बुआ को घेरा ।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए अमित शाह ने कहा कांग्रेस सरकार में पाकिस्तान के आतंकी यहां घुस आते थे लेकिन मोदी जी सृजिकल स्ट्राइक करके अपनी शक्ति दिखा दी ।
इसलिए देश को मजबूत और यूपी को गुंडई माफियाओं अपराधियो से मुक्त करना है तो bjp को भारी बहुमत से जिताना है ।
अबकी 300 पार ।
इसके बाद दिबियापुर प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत , औरैया सदर से गुड़िया कठेरिया , और बिधूना से रिया शाक्य को भारी बहुमत से जिताये ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم