Top News

कृषि उत्पादन मंडी समिति से प्रस्थान करेंगी पोलिंग पार्टियां

*कृषि उत्पादन मंडी समिति से प्रस्थान करेंगी पोलिंग पार्टियां*

*औरैया।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विधानसभा सभा निर्वाचन 2022 पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारियों के नियुक्ति आदेश पत्र में पार्टी प्रस्थान स्थल जिला मुख्यालय ककोर औरैया गलती से अंकित हो गया है। पोलिंग पार्टी का प्रस्थान स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति औरैया ही बनाया गया है। समस्त पोलिंग पार्टियां 19 फरवरी को मतदान हेतु अपने-अपने मतदेय स्थलों पर किसी कृषि उत्पादन मंडी समिति औरैया से प्रस्थान करेगी। निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु निर्वाचन के कंट्रोल रूम संख्या               05683-249500 और 05683-249533 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم