Top News

विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने मचाया बवाल

*विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने मचाया बवाल*

 *अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के अमिलिया गांव में विवाहिता की हुई मौत के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगो मे अंतिम संस्कार को लेकर बबाल हुआ। मायके पक्ष की एक बालिका हुई घायल भी हुई है। मायके पक्ष ने जहरीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता को मार डालने का  आरोप लगाया है।
      बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुरवा लक्षी राम निवासी वीरभान कि पुत्री शशि प्रिया 28 वर्ष की शादी 14 मार्च 2021 को अजीतमल क्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी गुप्त जी उर्फ चन्दन पुत्र रामकृष्ण के साथ हुई थी। जिसको 4 फरवरी को संदिग्ध परिस्थियों में ससुराल पक्ष के लोगो ने सैफई रिम्स में भर्ती कराया था। जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 5 फरवरी को सैफई में पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर आने पर 6 फरवरी को मायके पक्ष के पहुंचे लोगो द्वारा ससुराल पक्ष के लोगो पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुये विवाद शुरू जो गया। विवाद बढ़ते बढ़ते ईंट पत्थरो के फेंकने तक पहुंच गया। जिसमें मायके पक्ष से पहुंची आसम 4 वर्ष पुत्री जितेंद्र घायल हो गई। जिसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم