Top News

चोरो ने घर का ताला तोड़कर हजारों का माल किया पार

*चोरो ने घर का ताला तोड़कर हजारों का माल किया पार* 

*अछल्दा,औरैया।* ब्लाक के अंतर्गत ग्राम दलीपपुर निवासी प्रकाश शर्मा पुत्र गिरजा शंकर ने थाने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया की वह अपने पिता को लेकर दिल्ली इलाज के लिए माँ के साथ गए हुए थे। घर मे रखा हजारो रुपये का सामान घर की छत से उतार कर कुंडी तोड़ पूरा समान चोरी कर ले गए। गांव निवासी जय प्रकाश पुत्र राम शंकर व विकास पुत्र जय प्रकाश और कल्लू पुत्र विशनाथ शर्मा इन तीनो लोगो ने मिलकर घर का ताला तोड़कर सोने की चूड़ियां, अंगूठी, एक पायल, गले की चैन और 8 हजार 400 सौ रुपये नगद चुरा ले गए। जब दिल्ली से वापस आये तो थाने में नाम दर्ज तहरीर दी। वही अछल्दा पुलिस ने पूछताछ के लिए मौके से जय प्रकाश को पकड़ लिया, और दो आरोपी फरार है। वही राकेश शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم