बिधूना । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभाध्यक्ष धनी राम वर्मा की पुत्रवधू रेखा वर्मा के समर्थन में तहसील के पीछे मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन में उमडे जनसैलाब को सम्बोधित करते हुये कहा कि जो कहते हैं कि गर्मी निकाल देंगे उत्तर प्रदेश की जनता इनकी भाप निकाल देगी। वह पहले चरण वोट पडने के बाद ठंडे पड गये है दूसरे चरण मे सुन्न पड गये हैं और तीसरे चरण के मतदान के बाद शुन्य हो जायेंगे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का छोटा नेता छोटा झूठ बोलता, बडा नेता बडा झूठ और सबसे बडा नेता सबसे बडा झूठ बोलता है। उन्होंने कहा कि दो चरणों के मतदान के बाद समाजवादी पार्टी दो शतक लगा चुकी है।
कहा कि न केवल एक बडा उद्योगपति 28 बैकों का कई हजार करोड रूपये लेकर भाग गया भाजपा सरकार पहले भी कई देश का पैसा लूटकर भाग गये है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीबों का पैसा अमीरों की जेब में पहुंच रहा है और आम जनता त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में दिबियापुर में प्लास्टिक सिटी बनाने का कार्य कार्य किया गया था लेकिन भाजपा सरकार में प्लास्टिक सिटी का कार्य रोक दिया गया। उन्होंने वादा किया समाजवादी सरकार बनने प्लास्टिक सिटी बनाने की योजना प्रारम्भ की जाये ताकि क्षेत्र की जनता को नौकरियों के जरिये लाभान्वित हो। समाजवादी सरकार पर उन्होंने 300 यूनिट बिजली मुफ्त, किसानों को सिंचाई की बिजली मुफ्त, पेशन 500 रूपये से बढाकर 1500 रूपये मासिक करने के साथ 69000 शिक्षकों की भर्ती, बीएड, टैट बेरोजगारों को समायोजित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी वादा किया है समाजवादी सरकार बनने पर तीन महीने के अन्दर जातीय जनगणना का कार्य किया जायेगा और जातीय जनगणना के आधार सभी को स्थान व सम्मान दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने उपद्रवियों को चेताया कि जो अन्याय का साथ देते हों उनका साथ हमें नहीं चाहिये।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know