Top News

निवेश कम्पनियों में फंसे गरीबों के रुपयों की वापसी को लेकर जगह जगह प्रदर्शन-जानिए कारण

निवेश कम्पनियों में फंसे गरीबों के रुपयों की वापसी को लेकर जगह जगह प्रदर्शन-जानिए कारण

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता जशवंतनगर भर्थना:निवेश कंपनियों में गरीबों के फंसे करोड़ों रुपए की वापसी के लिए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव की अगुवाई में एसडीएम नम्रता सिंह को सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि देशभर के करोड़ों गरीबों का रुपया डकार जाने वाली इन दोनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया।

कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद छह साल में भी दो प्रतिशत से ज्यादा लोगों को अब तक रुपए वापस नहीं मिल सके हैं। श्री यादव ने कहा कि सरकार इस मामले में हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है और गरीब पीड़ित निवेशक भुखमरी व आत्महत्या करने को मजबूर है। ज्ञापन के माध्यम से करीब छह करोड़ निवेशकों का तकरीबन 50 हजार करोड़ रूपया शीघ्र दिलाए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेसी नेता लख्मीचंद दीक्षित, आलोक यादव, राम नरेश यादव, लालमन बाथम, यादवेंद्र सिंह यादव, तुलसीदास शुक्ला, राजपाल यादव, गंभीर सिंह यादव, बृज किशोर शाक्य, अमन यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भरथना में भी किया गया विरोध

भरथना। भरथना ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि सरकार इन लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है सरकार को इन कंपनियों की संपत्ति जब्त कर लोगों का जल्द से जल्द भुगतान करना होगा बरना काँग्रेस पार्टी इन खाताधारकों के समर्थन में बडा आन्दोलन करेगी। एसडीएम व तहसीलदार की गैरमौजूदगी में रजिस्टार कानूनगो वीरेंद्र सिंह यादव को सौपे गए ज्ञापन पत्र के दौरान प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, हंसमुखी संखवार, जिला उपाध्यक्ष संजय दोहरे, ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह, यादव लाल सिंह दोहरे, डॉ हरिकिशन कठेरिया, संजीव कठेरिया, रणवीर सिंह यादव, विनोद कुमार विकास पोरवाल, संजय कुमार दीक्षित, रघुवीर सिंह, सतीशचंद्र पोरवाल, विश्राम सिंह यादव आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने